IIT एडवांस में टोहाना के हिमांशु ने लहराया परचम, हासिल की ये रैंक

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jun, 2025 04:09 PM

tohana s himanshu hoisted the flag in iit advance

IIT एडवांस की परीक्षा परिणाम में गुप्ता कॉलोनी के रहने वाले छात्र हिमांशु गर्ग ने ऑल इण्डिया रैंक 9408 प्राप्त कर परीक्षा को क्वालिफाईड किया है। हिमांशु की इस उपलब्धि से अकैडमी व गर्ग परिवार में खुशी का माहौल छा गया है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : IIT एडवांस की परीक्षा परिणाम में गुप्ता कॉलोनी के रहने वाले छात्र हिमांशु गर्ग ने ऑल इण्डिया रैंक 9408 प्राप्त कर परीक्षा को क्वालिफाईड किया है। हिमांशु की इस उपलब्धि से अकैडमी व गर्ग परिवार में खुशी का माहौल छा गया है। हिमांशु को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

जानकारी देते हुए अकैडमी के एमडी राहुल गर्ग ने बताया कि आईआईटी मेन्स की परीक्षा में भी हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.30 परसेंटाइल प्राप्त किए थे। इसी कड़ी में निरंतर परिश्रम करते हुए अब हिमांशु ने आईआईटी एडवांस में 9408 रैंक प्राप्त कर राहुल सर अकैडमी, अपने माता पिता व टोहाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकैडमी में हिमांशु व उनके माता पिता का भव्य अभिनंदन किया गया। राहुल गर्ग ने कहा कि अगर सीखने की लगन है तो कोई भी मुश्किल रास्ता नहीं रोक सकती। हिमांशु गर्ग ने बताया वह इंजीनियरिंग करना चाहता है और इसके लिए दिन रात मेहनत करता था। 

इंजिनियरिंग करना चाहता है हिमांशु

हिमांशु ने बताया कि वह सोशल मीडिया में सिर्फ यूट्यूब से पढ़ाई करता था और घर आने के बाद 8 से 10 घंटे पढ़ाई करता था। अब आगे चलकर इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन में पढ़ाई करना चाहता है। उसने बताया कि राहुल गर्ग से मिली प्रेरणा जिसके आधार पर उसने इंजिनियरिंग लाइन में जाने का निर्णय लिया है। हिमांशु ने बताया कि यदि कोई बच्चा इस परीक्षा को क्लियर करना चाहता है तो उसे स्कूल में पढ़ाई गए पाठ्यक्रम को घर में आकर रिवाइज जरूर करना चाहिए। वहींं हिमांशु के पिता नरेंद्र ने बताया कि उनके बेटे ने आज यह उपलब्धि हासिल करके पूरे क्षेत्र में नाम रोशन किया है जिससे बहुत खुशी हो रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!