Tohana News: पराली जलाने के मामलों में बड़ी कमी: इस साल अब तक 18 किसानों पर केस दर्ज

Edited By Deepak Kumar, Updated: 14 Nov, 2025 04:02 PM

tohana news significant reduction in stubble burning 18 farmers fir case

टोहाना क्षेत्र में इस साल किसानों में पराली न जलाने को लेकर जागरूकता बढ़ी है। एसडीओ ने बताया कि पराली जलाने से जुड़े मामलों में अब तक 18 किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना क्षेत्र में इस साल किसानों में पराली न जलाने को लेकर जागरूकता बढ़ी है। पिछले चार वर्षों की तुलना में इस वर्ष पराली जलाने की घटनाओं में महत्त्वपूर्ण कमी देखने को मिली है। कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश मेहला ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में 467 लोकेशन, 2023 में 252 लोकेशन, 2024 में 56 लोकेशन, जबकि 2025 में अब तक केवल 42 लोकेशन पर पराली जलाने के मामले सामने आए हैं।

18 किसानों पर दर्ज हुए केस

एसडीओ ने बताया कि पराली जलाने से जुड़े मामलों में अब तक 18 किसानों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग समय-समय पर किसानों को पराली न जलाने के प्रति जागरूक कर रहा है।

जमीन की उर्वरक क्षमता पर असर

एसडीओ मुकेश मेहला ने किसानों से अपील की कि पराली जलाना न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि जमीन की उर्वरक क्षमता भी कम कर देता है। विभाग की ओर से किसानों को वैकल्पिक प्रबंधन के तरीकों की जानकारी नियमित रूप से दी जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!