Tohana: दूध कोल्ड सेंटर पर सीएम फ्लाइंग की रेड, हजारों लीटर दूध बरामद, जांच के लिए भेजे

Edited By Deepak Kumar, Updated: 04 Jun, 2025 01:09 PM

tohana news cm flying raid milk cold centre

टोहाना शहर के कैची चोक स्थित एसएमसी मधुसूदन सेंटर पर सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान टीम को मौके पर 5 हजार लीटर से अधिक दूध मिला है, टीम ने दूध के सैंपल लिए है। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

टोहाना (सुशील सिंगला): शहर के कैची चोक स्थित एसएमसी मधुसूदन सेंटर पर सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान टीम को मौके पर 5 हजार लीटर से अधिक दूध मिला है, टीम ने दूध के सैंपल लिए है। जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार हिसार सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुनैना के नेतृत्व में टीम पहुंची और जिला सैंपलिंग अधिकारी डॉ आजाद को मौके पर बुलाकर सेंपल लिए गए। जिला सैंपलिंग अधिकारी डॉ. आजाद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापेमारी की हैं, यहां 5500 लीटर दूध मिला है जिसके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!