दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला सहित 3 की मौत, घर में पसरा मातम

Edited By Manisha rana, Updated: 24 Nov, 2024 01:12 PM

three people including brother in law and brother in law riding a bike died

गोहाना के पानीपत से रोहतक नेशनल हाइवे के बाईपास पर देर रात को बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला। यहां बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना के पानीपत से रोहतक नेशनल हाइवे के बाईपास पर देर रात को बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला। यहां बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल गोहाना में भेज दिया। जहां पर आज तीनों शवों का पोस्टम करवाया जाएगा।

PunjabKesari

मृतकों की पहचान रविंद्र निवासी गढ़ी सराय गोहाना, मोहित निवासी गन्नौर और एक प्रवासी मजदूर सन्नी निवासी बिहार के रूप में पहचान हुई है। मोहित ओर रविंद्र रिश्ते में सगे जीजा और साला थे जबकि सन्नी मजदूरी करने गोहाना आया हुआ जो हाल में गढ़ी सराय में रह रहा था। रविन्द्र के छोटे भाई की आज शादी थी रात को अपने जीजा मोहित के साथ खाना खाने जा रहे थे तो बाईपास पर मोड पर जैसे ही यह चढ़े तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने इनको टक्कर मार दी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!