Edited By Krishan Rana, Updated: 28 Feb, 2026 05:34 PM

हरियाणा के हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास हुए सड़क हादसे में
हिसार : हरियाणा के हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव गढ़ी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मृतक को शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक हिसार का जवाहर नगर निवासी नीरज है। मृतक के दोस्त लोकराज ने बताया कि वह और नीरज उसके भतीजे दीपक से मिलने के लिए मोटरसाइकिल पर महम के लिए जा रहे थे। रास्ते में वे रामराज उर्फ गोलू को भी साथ ले गए। जैसे ही वे बास थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी पहुंचे ही थे कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में गंभीर घायल नीरज को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस चौकी सोरखी के हेड कांस्टेबल सतीश ने बताया कि मृतक के शव का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में जांच शुरु कर दी गई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)