कार चोरी की शिकायत दर्ज करवाने पहुंचे युवक को धमकाया, हेड कॉन्स्टेबल ने कहा- ज्यादा बोला तो...

Edited By vinod kumar, Updated: 21 Jul, 2021 07:11 PM

threatened the youth instead of registering a complaint of car theft

अब इसे खाकी की हनक कहें या कुछ और कि गाड़ी चोरी की एफआईआर दर्ज करवाने गए पीड़ित को जहां सहयोग करना चाहिए था, वहां खाकी ने हनक दिखानी शुरू कर दी। दरअसल, बीती 19 जुलाई की देर रात पवन शर्मा नाम का युवक पालम विहार थाना क्षेत्र के निर्वाण अस्पताल के सामने...

गुरुग्राम (मोहित कुमार): अब इसे खाकी की हनक कहें या कुछ और कि गाड़ी चोरी की एफआईआर दर्ज करवाने गए पीड़ित को जहां सहयोग करना चाहिए था, वहां खाकी ने हनक दिखानी शुरू कर दी। दरअसल, बीती 19 जुलाई की देर रात पवन शर्मा नाम का युवक पालम विहार थाना क्षेत्र के निर्वाण अस्पताल के सामने अपनी गाड़ी सिर्फ इसलिए खड़ी करके गया, क्योंकि अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज के साथ गार्ड की तैनाती भी रहती थी, लेकिन 19 जुलाई की देर रात स्विफ्ट गाड़ी में आए शातिर चोरों ने तमाम सुरक्षा के बावजूद बेहद शातिराना अंदाज में ब्रेजा गाड़ी की चोरी की वारदात को अंजाम दे मौके से फरार हो गए। 

PunjabKesari, haryana

गाड़ी चोरी होने के बाद पीड़ित युवक एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंचे, जहां उसे कहा गया कि पहले गाड़ी चोरी का सीसीटीवी लाओ, उसके बाद एफआईआर दर्ज करेंगे। पीड़ित युवक ने कहा कि जब बार-बार हेड कॉन्स्टेबल से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई तो उसने धमकाते हुए कहा कि ज्यादा एंड टेड की तो तेरे खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर दूंगा। हालांकि मीडिया के हस्तक्षेप के बाद इस मामले की जानकारी आलाधिकारियों के संज्ञान में लाने के तुरंत बाद एफआईआर दर्ज की गई, साथ ही काम में लापरवाह हेड कॉन्स्टेबल को भी जम कर लताड़ लगाई गई। 

PunjabKesari, haryana'
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!