दर्दनाक हादसा: गर्भवती समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, गांव में छाया मातम

Edited By Shivam, Updated: 27 Nov, 2020 09:14 PM

thre person including pregnant woman died in road accident

पुन्हाना-लुहिंगाकलां रोड पर एनडीएम स्कूल के नजदीक वृहस्पतिवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार गर्भवति महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच पुलिस ने मृतकों के शवों को...

नूंह (एके बघेल): पुन्हाना-लुहिंगाकलां रोड पर एनडीएम स्कूल के नजदीक वृहस्पतिवार को एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार गर्भवति महिला सहित 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार लोग मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंच पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेडा स्थित अल-आफिया पहुंचा दिया। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। वहीं घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसर गया।

पिपरौली गांव के सरपंच हनीफ ने बताया कि गांव का हाजर खां निवासी पिपरौली बाइक पर पुत्रवधु साहिना व भतीजे परवेज को लेकर किसी काम से पुन्हाना गया हुआ था। करीब 3 बजे जब तीनों बाइक पर पुन्हाना से पिपरौली गांव की ओर आ रहे थे तो लुहिंगाकलां रोड पर एनडीएम स्कूल के नजदीक सामने से आ रही कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिसमें हाजर खां (60) व परवेज (20) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। साहिना को इलाज के लिए पुन्हाना के एक प्राईवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां से नाजुक हालत को देखते हुए नलहड़ मेडिकल कालेज रैफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही साहिना (27) ने भी दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि साहिना करीब 8 माह की गर्भवति थी। घटना में साहिना के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। 

वहीं कार में सवार लोग घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार व बाइक सहित शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

सिटी चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। कार को कब्जे में लेकर कार में सवार लोगों की पहचान के भी प्रसास शुरू कर दिए हैं। जल्द ही आगामी कार्रवाई भी कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!