कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में इस बार बदलेंगे अधिकतर पार्टियों के चेहरे

Edited By Shivam, Updated: 30 Mar, 2019 12:26 PM

this time in kurukshetra ls constituency faces of most parties will change

लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा हो चुकी है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पाॢटयों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अधिकांश प्रमुख राजनीतिक पाॢटयों भाजपा, इनैलो, बसपा और आप पार्टी के चेहरे...

कैथल (महीपाल): लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा हो चुकी है। चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से अधिकांश प्रमुख राजनीतिक पार्टियों भाजपा, इनैलो, बसपा और आप पार्टी के चेहरे बदल जाएंगे । वर्ष 2014 के आम चुनाव में मोदी लहर पर सवार राजकुमार सैनी सांसद बने थे। 

पिछला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से राजकुमार सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और राजकुमार सैनी ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का गठन कर अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई और बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लडऩे का निर्णय लिया। राजकुमार सैनी इस बार भाजपा की बजाय लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बसपा गठबंधन से चुनाव लड़ंगे। दूसरी पार्टियों के प्रत्याशियों की दिशा बदल चुकी है। वहीं, इनैलो के प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री बलबीर सैनी 2014 के चुनाव के बाद से ही भाजपा में शामिल हो गए थे।

इनैलो से अशोक अरोड़ा और संतोष दहिया प्रत्याशी हो सकते हैं। बसपा प्रत्याशी रहे चत्तर सिंह कश्यप इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, क्योंकि राजकुमार सैनी यहां से चुनाव लड़ेंगे। आप पार्टी की प्रत्याशी रही बलविंद्र कौर की जगह दूसरा प्रत्याशी मैदान में आएगा। जजपा व आप के बीच भी गठबंधन की चर्चाएं हैं। अभी दोनों ही दलों के नेता अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं। जजपा की तरफ  से जय भगवान डी.डी. शर्मा और रोशन ढांडा के नाम की चर्चाएं हैं। संसदीय चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों में गहमा-गहमी शुरू हो चुकी है। भाजपा से जुड़े सूत्र बताते हैं कि राज्य मंत्री नायब सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक पवन सैनी, राजेंद्र शर्मा स्लेटी, कैलाश भगत टिकट के प्रबल दावेदार है। कांग्रेस की टिकट पूर्व सांसद नवीन जिंदल को मिलना तय है। नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!