"हरियाणा में इस बार हरियाणा के लाल की सरकार..." पंजाब के वित्त मंत्री चीमा ने किया दावा

Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Aug, 2024 07:12 PM

this time in haryana the government is of a son of haryana

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में बदलाव जनसभा को संबोधित कर आम आदमी पार्टी के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सभी...

शाहाबाद (रणदीप रोड़): पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में बदलाव जनसभा को संबोधित कर आम आदमी पार्टी के लिए प्रदेश की जनता का समर्थन मांगा। उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता भी मौजूद रहे। हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि सभी पार्टियों ने बारी-बारी हरियाणा को लूटने का काम किया है और यहां के युवाओं को बेरोजगार किया है। इन सरकारों ने हरियाणा के किसानों और व्यापारियों को मारने का काम किया। इस बार हरियाणा में जब आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो जैसे दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल की हर गारंटी को पूरा किया है, वैसे ही हरियाणा में भी पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। अब हरियाणा की जनता के लिए सुनहरा मौका है।

हरपाल सिंह चीमा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन साल 2012 में हुआ था। मात्र 12 साल में ही हमारी पार्टी नेशनल पार्टी बन गई है। आज पार्टी की दो राज्यों में सरकार है। इसके अलावा गोवा और गुजरात में विधायक हैं। आम आदमी पार्टी देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है। यह पार्टी जितने भी वादे करती है, उसे पूरा भी करती है। हरियाणा के एक तरफ दिल्ली, तो दूसरी तरफ पंजाब लगता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरदार भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने मात्र दो साल में पंंजाब से भ्रष्टाचार का सफाया कर दिया, स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत की और हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। पार्टी ने पंजाब में पांच गारंटियां दी थी। पंजाब में स्कूलों के हालातों को बदला। 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी, आज पंजाब में 90% घरों का बिजली बिल जीरो आता है। हर महीने 5 से 7 हजार रुपए की बचत हो रही है। दिल्ली की तर्ज पर पंजाब में भी 900 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा चुके हैं और उसमें 2 करोड़ से ज्यादा लोग मुफ्त इलाज करवा चुके हैं।

बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को दिया धोखा: चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपए सम्मान राशि दी जा रही है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को धोखा देने का काम किया है। बीजेपी ने देश की सेना का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हरियाणा का रहने वाला है, उसने दिल्ली और पंजाब में सरकार बना दी। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता के लिए भी सुनहरा मौका है कि हरियाणा में भी इस बार हरियाणा के लाल की सरकार बननी चाहिए, ताकि यहां भी दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर विकास कार्य करवाए जा सकें। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!