कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन गरीब और मजदूरों के पक्ष में नहीं बल्कि उनके खिलाफ है : महिपाल ढांडा

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Jan, 2026 06:47 PM

this protest by the congress party is not in favor of the poor and laborers but

सरकार के खिलाफ जी राम जी बिल के विरोध में भूख हड़ताल के दौरान सोनीपत पहुंचे शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विपक्षी दलों और कांग्रेस पर तगड़ा जुबानी हमला

सोनीपत (सन्नी मलिक) : आज पूरे देश में कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सरकार के खिलाफ जी राम जी बिल के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं तो इसी बीच इस भूख हड़ताल के दौरान सोनीपत पहुंचे हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने विपक्षी दलों और कांग्रेस पर तगड़ा जुबानी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि नेहरू इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की योजनाओं का नाम भी यूपीए सरकार में बदला गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार की योजना पर मोटा ताला लगा दिया है। नाम बदलने की परंपरा हमारी नहीं बल्कि कांग्रेस की रही है। कांग्रेस देश की तरक्की और उत्थान में अड़चन डाल रही है। ये प्रदर्शन और विरोध गरीब और मजदूरों के पक्ष में नहीं बल्कि उनके खिलाफ है। हम इसके तहत 125 दिन के काम की गारंटी और मेहनत का एक एक रुपया देंगे मजदूरों के खाते में देगे।

विपक्ष की खराब नीतियों के कारण आज हमारा देश पीछे है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर खेल रत्न का नाम क्यों है, उनका क्या योगदान खेलो में है। महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार कर रही हैं। महात्मा गांधी के नाम का तो इस्तेमाल कांग्रेस ने चुनाव के दौरान किया। महात्मा गांधी खुद कांग्रेस मुक्त भारत चाहते थे जो हम कर रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!