हरियाणा का ये जिला हुआ कोरोना मुक्त, 4 एक्टिव मरीजों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Edited By Isha, Updated: 14 May, 2020 12:47 PM

this district of haryana became corona free report

यमुनानगर से कोरोना को लेकर राहत भरी खबर आ रही है। एक बार फिर से यमुनानगर कोरोना मुक्त हो चुका है । जिले में कुल 4 एक्टिव कोरोना के मामले थे जो कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज

यमुनानगर(सुमित)- यमुनानगर से कोरोना को लेकर राहत भरी खबर आ रही है। एक बार फिर से यमुनानगर कोरोना मुक्त हो चुका है । जिले में कुल 4 एक्टिव कोरोना के मामले थे जो कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उनको कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।यानी कि अब उनमें कोरोना नहीं है । एहतियात के तौर पर अब चारो 14 दिन के लिए होम क्वेरन्टीन में रहेंगे।

सीएमओ डॉ विजय दहिया का कहना है कि जिले में अब कोई भी कोरोनॉ का कोई भी एक्टिव केस नही है। यह संक्रमण न फैले इसके लिए मास्क ,सैनिटाइजिंग बार बार हाथ धोना,सोशल डिस्टेंसिनग जो भी नियम है उन नियमों का पालन करना पड़ेगा ताकि हम ऐसे ही सुरक्षित रहे । अभी यमुनानगर में 7 काँटेन्मेंट जोन थे दो जोन का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है उन्हें हटा दिया गया है अब जिले में 5 काँटेन्मेंट जोन है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!