पुलिस चौकी के सामने से लाखों की नकदी भरी एटीएम उखाड़ ले गए चोर

Edited By Isha, Updated: 10 Apr, 2022 09:31 AM

thieves took away cash filled atm

शाहाबाद-लाडवा मार्ग पर हुडा पुलिस चौकी के सामने से ही शुक्रवार की रात चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ लिया, जिसमें 18 लाख 41 हजार 600 रुपये कैश थे। वारदात को अंजाम देने पहुंचे चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले

 

कुरुक्षेत्र : शाहाबाद-लाडवा मार्ग पर हुडा पुलिस चौकी के सामने से ही शुक्रवार की रात चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम उखाड़ लिया, जिसमें 18 लाख 41 हजार 600 रुपये कैश थे। वारदात को अंजाम देने पहुंचे चोरों ने योजनाबद्ध तरीके से पहले सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया।

पुलिस को दी शिकायत में पीएनबी के शाखा प्रबंधक इष्टदेव ने कहा कि सुबह सूचना मिली कि बैंक के साथ बने बूथ से एटीएम उखाड़ लिया गया है। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। जांच में मालूम चला कि तीन युवकों ने लोहे के कुंडे एटीएम में फंसाए और स्कॉर्पियो की मदद से एटीएम उखाड़कर ले गए।

चौकी प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ लगते दुकानदार विकास चड्ढा ने फोन करके घटना की सूचना दी थी कि एटीएम बूथ का केबिन खुला पड़ा है और मशीन गायब है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!