सीएम सीटी करनाल में इस कांग्रेस नेता के घर हुई लाखों की चोरी, 3 लाख से ज़्यादा कैश उड़ा ले गए चोर

Edited By Isha, Updated: 13 Feb, 2020 06:26 PM

हरियाणा में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। चोर अब आम आदमी के घर छोड़ नेताओं के घर को निशाना बनाने में जुटे है, जी हां इन दिनों लगातार नेताओं के घर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ

करनाल (के.सी.आर्य)- हरियाणा में चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। चोर अब आम आदमी के घर छोड़ नेताओं के घर को निशाना बनाने में जुटे है, जी हां इन दिनों लगातार नेताओं के घर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही है कल जींद में बीजेपी नेता के घर में लाखों की चोरी हुई थी तो आज करनाल में चोरों ने कांग्रेस नेता के घर को निशाना बना लिया।

दरअसल करनाल के सेक्टर 5 में कांग्रेस नेता सुखराम राम बेदी के घर चोरों ने  3 लाख से ज़्यादा कैश, लाखों की ज्वैलरी, कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने चोरी की वारदात को बड़े इत्मीनान से अंजाम दिया, क्योंकि पूरा परिवार किसी शादी में शामिल होने के लिए बाहर गया हुआ था। जांच अधिकारी चंद्र सिंह ने बताया कि उनको करनाल के सेक्टर 5 में चोरी की सूचना मिली थी। सूचना पाकर पुलिस ने मौका ए वारदात का मुआयना किया. फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

इससे पहले कल ही करनाल की गुड़ मंडी में भी चोरों का आतंक देखने को मिला था, एक के बाद एक 3 दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की नकदी लेकर चोर रफूचक्कर हो गए थे। फिलहाल पुलिस इन वारदातों को सॉल्व करने के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद ले रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!