चोरों ने की बेशर्मी की हदें पार, स्कूल का गेट ही उड़ा ले गए बदमाश

Edited By Imran, Updated: 14 Jun, 2022 04:18 PM

thieves crossed the limits of shamelessness

डिंग मंडी क्षेत्र के गांव गुरुनानक पुरा के सरकारी स्कूल का एक साइड का लोहे का मेन गेट चोर 12 जून को चोरी कर ले गए। बीते दिवस स्कूल की पार्ट टाइम स्वीपर जब स्कूल को देखने के लिए गई तो उसे घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

सिरसा : डिंग मंडी क्षेत्र के गांव गुरुनानक पुरा के सरकारी स्कूल का एक साइड का लोहे का मेन गेट चोर 12 जून को चोरी कर ले गए। बीते दिवस स्कूल की पार्ट टाइम स्वीपर जब स्कूल को देखने के लिए गई तो उसे घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस को दिए बयानों में स्कूल इचांर्ज राज सिंह ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण स्कूल 1 जून से बंद हैं। बीते दिवस पार्ट टाइम स्वीपर स्कूल को देखने के लिए गई थी। इसी दौरान उसने देखा कि स्कूल के मेन गेट का एक साइड का हिस्सा गायब है। उसने तुरंत ग्रामीणों व स्कूल स्टाफ को सूचित किया। सूचना मिलने पर स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!