Faridabad पुलिस का एक्शन, हाकम गैंग समेत 3 चोर गिरोह के 6 आरोपी दबोचे, मास्टर चाबी से उड़ाते थे बाइक

Edited By Krishan Rana, Updated: 14 May, 2026 03:53 PM

faridabad police arrests six individuals from three gangs including the hakam g

फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अलग-अलग वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर 6 वाहन चोरों की गिरफ्तार किया है। चोरों से 9 चोरी की बाइक बरामद हुईं है। बता दें कि तीनों वाहन चोरों का गैंग दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम में सक्रिय था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार वाहन चोरों के खिलाफ आगामी कार्रवाई में जुट गई है। अन्य वाहन चोरों की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह वही वाहन चोर हैं जिन्हें AVTS की टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच AVTS-2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए “हाकम गैंग” के 3 सदस्य हाकम, शोयब तथा सोहिल निवासी गांव लहरवाड़ी, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। जिनसे 5 सप्लेंडर बाइक एवं 1 टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

दूसरी वाहन चोर गैंग के सदस्य डेविड उर्फ शिवा वासी मदनगीर नई दिल्ली को 12 मई को गिरफ्तार किया। जिससे पुलिस रिमांड के दौरान 1 सप्लेंडर बाइक बरामद हुई। वहीं तीसरी गैंग सदस्य नरेश वासी गांव अमीपुर तथा गौरव वासी गांव बुढैना सेक्टर-86 फरीदाबाद को 11 मई 2026 को गांव नचौली रेलवे पुल के नीचे से गिरफ्तार किया। जिनसे चोरी की 2 सप्लेंडर बाइक बरामद की गई हैं।

 मास्टर चाबी से बाइक के लॉक तोड़कर करते थे चोरी  

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के कई मामलों में संलिप्त रहे हैं। तीनों गैंग के सदस्य फरीदाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली क्षेत्र में सक्रिय होकर हाथ से बनाई गई मास्टर चाबी की सहायता से बाइक के लॉक तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

क्राइम ब्रांच AVTS-2 भूपानी की टीम ने कार्रवाई कर 9 चोरीशुदा बाइक बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी पर रोक लगाने के लिए मेवात सहित अन्य क्षेत्रों में लगातार रेड एवं दबिश दी जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!