चोरों ने बैंक में लगाई सेंध, कैश अलमारी तोडऩे में नाकाम हुए तो लैपटाप लेकर चलते बने

Edited By Shivam, Updated: 03 Jul, 2019 08:10 PM

गोहाना के गांव कथूरा में ''द सोनीपत सैंट्रल कॉ-आॉप्रेटिव बैंक'' की शाखा में बीती रात को चोरों ने सेंध लगा दी। चोर बैंक के पिछले हिस्से में दीवार में लगी खिड़की के लोहे के सरिये काट कर बैंक में घुसे। चोरों ने पहले सीसीटीवी की तारों को काटा और कैश...

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना के गांव कथूरा में 'द सोनीपत सैंट्रल कॉ-आॉप्रेटिव बैंक' की शाखा में बीती रात को चोरों ने सेंध लगा दी। चोर बैंक के पिछले हिस्से में दीवार में लगी खिड़की के लोहे के सरिये काट कर बैंक में घुसे। चोरों ने पहले सीसीटीवी की तारों को काटा और कैश अलमारी तोडऩे की कोशिश की, लेकिन उसमें वे कामयाब नहीं हो सकें। हालांकि, बैंक से लैपटाप चोरी कर अपने साथ ले गए। वारदात की जानकारी तब मिली जब सुबह सफाई कर्मी बैंक पहुंचा तो उसने बैंक का हाल अस्त-व्यस्त देख शाखा प्रबंधक को सूचना दी।

PunjabKesari, robbery

गौरतलब है कि गांव कथूरा के बस स्टैंड पर 'द सोनीपत सैंट्रल कॉ-आॉप्रेटिव बैंक' की शाखा खुली हुई है। बैंक की छुट्टी होने के बाद सभी अधिकारी व कर्मचारी बैंक को लॉक कर अपने-अपने घर चले गए। देर रात को चोरों ने बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया। चोरों ने बैंक के पीछे लगी खिड़की के सरियों को काटा और अंदर घुस गए। अंदर घुसते ही चोरों ने बैंक में निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरों की तारों को काटा दिया, जिससे कैमरे बंद हो गए।

PunjabKesari, dd

चोरों ने सेफ रूम में घुस वहां पर रखी कैश अलमारी को खोलने की कोशिश की, लेकिन वह खुल नहीं पाई। अलमारी के साथ तोडफ़ोड़ भी की, लेकिन उसे नहीं खोल पाए। जिसके बाद चोर केवल लैपटाप चोरी कर ले गए।

PunjabKesari, almari

सुबह बैंक में तैनात सफाई कर्मचारी जगदीश पहुंचा तो उसने बैंक में हुई तोडफ़ोड़ व टूटी हुई खिड़की देखी। जिसके बाद जगदीश ने शाखा के प्रबंधक रामकुमार को सूचना दी। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में 8 लाख 70 हजार रुपये की नकदी थी, ऐसे में शाखा से कैश चोरी नहीं हुआ, लेकिन चोर एक लैपटॉप चोरी कर ले गए हैं।

PunjabKesari, crime

मामले की जांच कर रहे पुलिस जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया शाखा प्रबंधक रामकुमार ने बैंक में सेंध लगाने की सूचना दी थी। जिसके बाद मौके का मुआयना किया गया। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!