बोलेरो गाड़ी पर चोर ने हाथ किया साफ, सीसीटीवी कैमरे में कैद(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 10 Oct, 2019 03:34 PM

करनाल में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में नकाबपोश चोर ने करनाल मॉडल टाउन गुरु द्वारे साहिब के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी पर हाथ साफ किया। इस नकाबपोश चोर की गाड़ी चुराते समय की तस्वीरें पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो...

करनाल (केसी आर्या): करनाल में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामले में नकाबपोश चोर ने करनाल मॉडल टाउन गुरु द्वारे साहिब के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी पर हाथ साफ किया। इस नकाबपोश चोर की गाड़ी चुराते समय की तस्वीरें पास की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 

PunjabKesari, haryana

करनाल में पिछले कई दिनों से बैखोफ चोर घरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों को अपना निशाना बना रहे हैं। यह चोर पुलिस की पकड़ से काफी दूर दिखाई दे रहे हैं। ऐसी वारदातों के बाद लोग सहमे हुए हैं। लोगों को घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने में डर सता रहा है। ताजा मामले में चोर मॉडल टाउन गुरुद्वारे साहिब के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी को चुरा ले गया। चंद मिंटो में ही नकाबपोश चोर ने इस  चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 

बोलेरो गाड़ी चुराते समय चोर की तस्वीरें पास में लगी दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। वहीं घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!