सोसाइटी के बेसमेंट में गिरा प्लास्टर का बड़ा हिस्सा, गाड़ी हुई क्षतिग्रस्त

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Jul, 2026 02:50 PM

car damage due to plaster fallen from roof builder society

बिल्डर सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर एक बिल्डर सोसाइटी में प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति वहां नहीं था।

गुड़गांव, (ब्यूरो): बिल्डर सोसाइटियों में प्लास्टर गिरने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज एक बार फिर एक बिल्डर सोसाइटी में प्लास्टर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई व्यक्ति वहां नहीं था। हालांकि यह प्लास्टर सोसाइटी के बेसमेंट में गिरा है, लेकिन इस बार कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक कार इसकी चपेट में आई है जिसके कारण कार क्षतिग्रस्त हो गई।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-102 की अडानी ऑयस्टर सोसाइटी में आज सुबह करीब 10 बजे यह घटना हुई। यहां टावर एच के बेसमेंट-1 में प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिर गया जिसके कारण नीचे खड़ी आई-20 गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। यह गाड़ी सोसाइटी के फ्लैट नंबर 603 में रहने वाले कमल तनेजा की है। इस घटना में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि इस घटना से सोसाइटी निवासियों में दहशत है। लोगों ने सोसाइटी निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है।

 

PunjabKesari

 

आपको बता दें कि 30 जून को सेक्टर 102 कि BPTP Astoria सोसाइटी में भी प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया था। इस दौरान यहां बालकनी में खेल रहे सात साल के मासूम पर यह प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरा था जिसके कारण वह लहूलुहान हो गया। घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेंटीनेंस एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की थी। इस घटना के बाद लोगों ने सोसाइटी के मेंटीनेंस कार्य में लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया था। अभी यह मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि आज सेक्टर-102 की अडानी ऑयस्टर सोसाइटी में प्लास्टर गिर गया और एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!