Train Cancelled : स्टेशन जाने से पहले पढ़ें ये खबर, हरियाणा से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

Edited By Isha, Updated: 04 Jun, 2025 05:56 PM

these trains passing through haryana will remain cancelled

हरियाणा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।

हरियाणा डेस्क:  हरियाणा से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। जिसकी वजह से हरियाणा से राजस्थान, एमपी, महाराष्ट्र और पंजाब जाने वाली 40 ट्रेनें रद्द की गई है। हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी स्टेशन भी प्रभावित होंगे।

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव करने के साथ ही 9 ट्रेनों को आंशिक तौर कैंसिल किया है। गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेल सेवा 24, 26, 28 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय रेलसेवा 23, 25 व 27 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 29 जुलाई तक रद्द रहेगी।


आंशिक तौर पर रद्द रहेंगे 9 ट्रेन

  • 1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 21 से 23 जुलाई व 25 से 28 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • 2. गाड़ी संख्या 12066, दिल्ली सराय-अजमेर रेलसेवा 21 से 23 जुलाई व 25, 26 व 28 जुलाई को दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • 3. गाड़ी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर शकूरबस्ती से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- शकूरबस्ती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • 4.गाड़ी संख्या 12456, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह शकूरबस्ती तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा शकूरबस्ती- दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • 5.गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा 24 से 28 जुलाई तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेवाडी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी-दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • 6. गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर- दिल्ली सराय रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • 7. गाड़ी संख्या 20473, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय- दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • 8. गाड़ी संख्या 20474, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा 20 से 27 जुलाई तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह दिल्ली कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  • 9. गाड़ी संख्या 22472, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा 21 से 28 जुलाई तक दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली सराय-दिल्ली कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!