सावधान! इन लोगों को जल्द निकाला जाएगा हरियाणा से बाहर, CM सैनी ने दिए कड़े निर्देश...

Edited By Isha, Updated: 06 Aug, 2025 10:46 AM

these people will soon be thrown out of haryana

हरियाणा सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें

डेस्क:  हरियाणा सरकार ने राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द से जल्द देश से बाहर निकाला जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि हरियाणा की धरती पर एक भी अवैध घुसपैठिया न बचे।

मुख्यमंत्री सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को बीएसएफ (BSF) के ज़रिए पश्चिम बंगाल सीमा पर वापस भेजते हुए दिखाया गया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा: हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर, उन्हें बीएसएफ के माध्यम से सीमा पर वापस भेजा जा रहा है। देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।”

सीएम सैनी ने यह भी कहा कि जो भी भारत की अखंडता और एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा: “देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खेलने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हरियाणा की सरजमीन पर अवैध गतिविधियां कतई स्वीकार नहीं की जाएंगी।”

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!