डीसी और वकीलों के बीच हुई तीखी नोकझोंक, तहसीलदार के तबादले की कर रहे थे मांग

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Jun, 2025 09:16 PM

there was clash between lawyers and dc transfer of tehsildar

नूंह जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने सोमवार को जिले के डीसी विश्राम कुमार मीना से पुन्हाना में पिछले 15 दिनों से नायब तहसीलदार के तबादले को लेकर धरने पर बैठे वकीलों की मांग को लेकर मुलाकात की।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने सोमवार को जिले के डीसी विश्राम कुमार मीना से पुन्हाना में पिछले 15 दिनों से नायब तहसीलदार के तबादले को लेकर धरने पर बैठे वकीलों की मांग को लेकर मुलाकात की। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधि मंडल से डीसी की नोकझोक हो गई। डीसी के मीटिंग कार्यालय से बाहर निकलते ही जिला बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

PunjabKesari

जिला बार एसोसिएशन ने मीटिंग में कहा कि यदि डीसी विश्राम कुमार मीणा पुन्हाना में कार्यरत नायब तहसीलदार का तबादला जिले से बाहर नहीं करते और वकीलों से माफी नहीं मांगते, तब तक यह मामला शांत नहीं होगा। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जाकिर हुसैन ने कहा कि जिले की बार एसोसिएशन के साथ-साथ अन्य बार एसोसिएशन को भी इस पूरे मामले में अवगत करा दिया है सभी ने यह निर्णय लिया है कि मंगलवार 12 बजे तक यदि नायब तहसीलदार का तबादला नहीं होता है और डीसी विश्राम कुमार मीणा वकीलों से माफी नहीं मांगते हैं, तो यह मामला आगे भी जा सकता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!