Haryana Weather:हरियाणा में ये दो दिन हो सकती है बारिश, तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Edited By Isha, Updated: 17 Apr, 2025 10:09 AM

there may be rain in haryana on 18 19 april

हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश में 18 व 19 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी

चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में शुक्रवार से मौसम में बदलाव होगा। प्रदेश में 18 व 19 अप्रैल को आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी होगी।
 

इसके अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके बाद फिर मौसम बदलेगा और मौसम साफ हो जाएगा। वहीं आज प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। दिनभर धूप खिली रहेगी, हालांकि हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

 
बुधवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Gujarat Titans

Delhi Capitals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!