स्कूल रास्ते में छात्रा से करता था बदसलूकी, शिकायत पर पुलिस ने किया गिफ्तार

Edited By Isha, Updated: 16 Feb, 2020 05:59 PM

the school used to misbehave with the girl on the way

खोल थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल में जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खोल थाना क्षेत्र निवासी सुधीर के रूप में हुई

रेवाड़ी(मेहेन्द्र)- खोल थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल में जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ व धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खोल थाना क्षेत्र निवासी सुधीर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए खोल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में दसवीं कक्षा की छात्रा ने कहा था कि स्कूल में जाते समय आरोपी सुधीर उसके साथ छेड़छाड़ करता है तथा गाड़ी से पीछा भी करता है।

आरोपी द्वारा उनके घर के मोबाइल पर कॉल करके भी परेशान किया जा रहा है। शुक्रवार को वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में आरोपी ने अपनी कार से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। छात्रा डर के कारण रास्ते से ही अपने घर वापस लौट गई तथा परिजनों को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्रा से बताया कि आरोपी द्वारा उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार आरोपी को अदालत में पेश किया गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!