बीवी विकलांग थी इसलिए नौकरानी को बनाता रहा हवस का शिकार, दिखाता था गंदी फिल्में

Edited By Isha, Updated: 14 Mar, 2020 03:51 PM

the owner used to rape a maid by showing a dirty film

फरीदाबाद में एक इंटरनेशनल इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले वरिष्ठ नागरिक की करतूत सामने आई है जो अपनी नोकरानी के साथ गंदी फ़िल्म दिखाकर बलात्कार करता था। व्यक्ति नौकरानी के साथ पिछले करीब 7

फरीदाबाद(अनिल राठी)- फरीदाबाद में एक इंटरनेशनल इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले सीनियर सिटीजन की करतूत सामने आई है जो अपनी नौकरानी के साथ गंदी फ़िल्म दिखाकर बलात्कार करता था। व्यक्ति नौकरानी के साथ पिछले करीब 7 महीने से इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने बताया कि  मालिक अपनी बीवी के विकलांग होने की गाथा सुनाकर उसे इमोशनल ब्लैकमेल करने लगा और फिर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान उसे ना तो किसी से मिलने की इजाजत थी और ना ही किसी से बातचीत करने की ।

मासूम युवती झारखंड की रहने वाली है जिसे एजेंट नौकरी के बहाने झारखंड से फरीदाबाद लेकर आया था और यहां नौकरानी बना दिया। इस पूरी वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब युवती विकलांग मालकिन को मंदिर लेकर गई और उसने मंदिर में आई महिलाओं से अपनी आपबीती सुनाई। वारदात के बारे में महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया को जैसे मालूम हुआ तो उन्होंने अपने स्तर पर पहले पूरे मामले की जांच की और फिर महिला थाने में शिकायत देने के बाद कानूनी कार्रवाई की। मामला सही पाए जाने पर अधेड़ उम्र के वरिष्ठ नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़ित युवती के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!