Edited By Isha, Updated: 28 Feb, 2026 12:54 PM

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में आज खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवार के बीच तीखी बहस छिड़ गई। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवार ने
चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में आज खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम और कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवार के बीच तीखी बहस छिड़ गई। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवार ने कहा हरियाणा कि युनिवर्सिटी में RSS के VC द्वारा दी जा रही नौकरी में बाहर के लोगों को दी जा रही सैलरी हरियाणा के बच्चों को दी जा रही सैलरी से कहीं ज्यादा है जिस पर खेल मंत्री ने कड़ा जवाब देते हुए कहा कि RSS का इसमें कोई लेना-देना नहीं है। न RSS कोई VC लगाती है।
विधानसभा में चर्चा के दौरान जस्सी पेटवार ने VC की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए RSS का जिक्र किया था इस पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने तुरंत पलटवार किया। उन्होंने कहा, “RSS का इसमें क्या मतलब? क्या RSS VC लगाती है जो आरोप लगाया गया है उसके क्या साक्ष्य है,यदि है तो पेश कीजिए, नहीं तो बौखलाहट में RSS का नाम न लें “मंत्री ने दोबारा विधायक जस्सी पेटवर को चुनौती दी कि यदि कोई ठोस प्रमाण है तो सदन में पेश करें, अन्यथा ऐसे आरोप बेबुनियाद हैं।
जस्सी पेटवार ने शुरू में RSS पर गंभीर आरोप लगाए, लेकिन मंत्री की तीखी प्रतिक्रिया,साक्ष्य पेश करने कि चेतावनी पर बढती बहस के चलते जस्सी पेटवर को RSS का नाम नहीं लेने कि बात सदन में कहनी पडी।