Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 Feb, 2026 10:18 PM

15 दिन पहले हुई दोस्ती में 12 वर्षीय मासूम से सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो बार वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह से हिम्मत जुटाकर मासूम ने आपबीती अपने माता-पिता को बताई जिसके बाद उन्होंने सदर थाना पुलिस को...
गुड़गांव, (ब्यूरो) : 15 दिन पहले हुई दोस्ती में 12 वर्षीय मासूम से सिक्योरिटी गार्ड द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने दो बार वारदात को अंजाम दिया। किसी तरह से हिम्मत जुटाकर मासूम ने आपबीती अपने माता-पिता को बताई जिसके बाद उन्होंने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला ने बताया कि वह सेक्टर-38 में झुग्गियों में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी इसी एरिया में घरों में काम करती है। उन्होंने बताया कि गांव इस्लामपुर में मध्य प्रदेश का रहने वाला राजकुमार (20) भी रहता है जो इसी एरिया में चौकीदार का काम करता है। उनकी बेटी ने बताया कि राजकुमार ने करीब 15 दिन पहले उससे दोस्ती की थी। इन 15 दिनों में राज कुमार ने मासूम का विश्वास जीत लिया और उससे शादी करने की बात कहने लगा। आरोप है कि शादी करने का झांसा देकर वह उनकी 12 साल की बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। इस बारे में किसी को भी बताने से मना कर दिया। इसके बाद एक बार फिर 24 फरवरी को आराेपी ने उनकी बेटी के साथ रेप किया। उनकी बेटी गुमसुम रहने लगी तो उन्होंने बेटी से पूछा जिसके बाद उनकी बेटी ने आपबीती बताई। इस पर वह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंच गई।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी राज कुमार को नामजद करते हुए पोस्को एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्जकर लिया। मामले में मासूम के अदालत में बयान दर्ज कराने के साथ ही मेडिकल कराया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।