हिसार में प्रेमिका के घर जाकर प्रेमी ने काटी नस, किराएदार के साथ था Relationship में...

Edited By Isha, Updated: 09 Apr, 2025 01:10 PM

the lover went to his girlfriend s house and cut his vein

हांसी में देर रात विकास कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने अपने हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस के माध्यम से हांसी के सामान्य अस्पताल में लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हांसी: (संदीप सैनी): हांसी में देर रात विकास कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति ने अपने हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस के माध्यम से हांसी के सामान्य अस्पताल में लाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सतीश सोनी नाम का  व्यक्ति पिछले कई वर्षों से हांसी की विकास कॉलोनी में रहता है।  सतीश का उसके घर में किराए पर रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को किसी बात को लेकर अनबन हो गईऔर वह महिला किसी दूसरी जगह किराए पर जाकर रहने लगी थी। इस बात का जब सतीश को पता चला तो उसे गहरा धक्का लगा।  सतीश ने महिला को मनाने के लिए पूरी कोशिश की और वह महिला के घर जा पहुंचा।

काफी देर की बहस के बाद जब महिला नहीं मानी तो सतीश ने अपने हाथ पर धारदार हथियार से वार करते हुए अपनी नस काट ली। मौके पर डायल 112 को बुलाया गया और फिर एंबुलेंस की मदद से हांसी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
 

सुसाइड नोट भी बरामद 
 
घायल सतीश सोनी पूरी तैयारी के साथ महिला के पास गया हुआ था। उसने पहले से ही अपनी जेब में एक सुसाइड नोट रखा हुआ था। जिसे इलाज के दौरान ली गई तलाशी में डॉक्टर ने जब्त किया।  वहीं महिला का कहना है कि वह उसके घर पर किराए पर रहती थी। और यह शराब पीकर बार-बार उसके घर का सामान बाहर फेंक देता था, जिससे परेशान होकर वह दूसरी जगह रहने के लिए आ गई थी। जहां भी यह पहुंच गया। महिला का आरोप है कि सतीश ने महिला के ऊपर वार कर उसे चोटिल किया। 

व्यक्ति की पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी है  व उसका एक भाई हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। मगर समाचार लिखे जाने तक कोई पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। सामान्य अस्पताल के डॉ विक्रम ने बताया कि अभी रात को राधिका फैक्ट्री के पास से सुसाइड करने की कोशिश का एक मामला आया है और उसकी जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। व्यक्ति के दोनों हाथों पर चोट है, अभी उसका इलाज चल रहा है
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!