लॉकडाउन ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को हाईटेक बना दिया

Edited By Shivam, Updated: 26 May, 2020 11:38 PM

the lockdown made bjp state president subhash barala a high tech

लॉक डाउन ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को पूर्ण तय हाई टेक बना दिया है। लॉक डाउन 1 से 4 के दौरान भाजपा संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, टोहाना के 5000 लोगों, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा,...

चंडीगढ़ (धरणी): लॉक डाउन ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को पूर्ण तय हाई टेक बना दिया है। लॉक डाउन 1 से 4 के दौरान भाजपा संगठन हरियाणा के पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, टोहाना के 5000 लोगों, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, भाजपा पदाधिकारियों से अनेकों बार वीडियो-कांफ्रेंस से बात की है।

पदाधिकारियों से अनेकों बार वीडियो-कांफ्रेंस से सुभाष बराला ने बातचीत करके लॉक-डाउन वन से ही सेनेटाइजर बांटने, अपने अपने क्षेत्र सेनेटाइज करवाने, श्रमिकों के लिए रुकने व भोजन की व्यवस्था करवाने व कोई भूखा न सोने देने की ड्यूटियां लगाई तो पहले दिन से महिला मोर्चा की ड्यूटी मास्क बनाने व लोगों में आवंटित करने के लिए युवा मोर्चे व अन्यों की ड्यूटी लगाने जैसे काम शामिल रहें हैं। सुभाष बराला ने प्रदेश सरकार, प्रशाशन में समन्वय स्थापित करने के लिए दर्जनों वीडियो कांफ्रेंसिंग की। सुभाष बराला द्वारा इस दौरान संगठन में तालमेल बनाये रखने व मजबूती प्रदान करने का दायित्व व गठबंधन की सरकार में समन्वय बरकरार रखने की चुनौती भी रही।

विपक्षी पार्टियों में रणदीप सुरजेवाला,कुमारी सैलजा, भूपिंदर हुड्डा और अभय सिंह चौटाला सरकार की किसानों के लिए मेरा पानी मेरी विरासत योजना को लेकर आक्रामक होने की लेकर बराला ने कहा कि विपक्ष अगर कोई सकारात्मक करे तो उसका स्वागत भी होना चाहिए लेकिन देश के कई बड़े हिस्सो सहित हरियाणा का भी भूमिगत जल जिस प्रकार से नीचे जा रहा है। इसे रोकने के लिए अलग-अलग सरकारें अलग-अलग प्रबन्ध करती है।इनके उपर समय रहते जरूर कदम उठाना आवश्यक है। जनता परेशान न हो सरकार इस प्रकार की बातें लेकर चल रही है और जल संरक्षण को लेकर जरूर कदम उठाए जा रहे हैं। 

वहीं भूपिंदर हुड्डा के  लॉक डाउन के दौरान हरियाणा में शराब की खुली बिक्री के आरोपों पर सुभाष बराला ने कहा कि कुछ बातें विपक्ष महज कहने के लिए ही कह देता है। लेकिन इस प्रकार की बातें जो बातें जनहित में न हो या कोई अनियमत्ता हो, सरकार ने कभी ऐसे लोगो को बख्शा नहीं है। जबकि अभी भी शराब को लेकर जो बात सामने आई है उसमें सरकार ने अधिकारियों की एक कमेटी बनाई है जो इसकी जांच करेगी और इसमे किसी भी तरह की अनियमत्ता पाई गई तो सरकार कार्रवाई करेगी।

वहीं लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर बराला ने कहा कि लॉक डाउन 4 में जिस तरह की रियायतें दी गई जनता,व्यापारी सभी को उसका लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि बेबसी में कोई प्रवासी मजदूर अगर पलायन करता है तो ये अच्छी बात नहीं है। लेकिन हरियाणा सरकार के मजदूरों को उनके घर सुरक्षित भेजने के सभी प्रबंध किए जिससे ये मजदूर संतुष्ट दिखाई दिए। लेकिन पड़ोसी सरकारों ने इसकी व्यवस्था नहीं की, जिसके चलते हरियाणा के ऊपर दबाव बढ़ा। जबकि पंजाब, बद्दी और चंडीगढ़ के रास्ते से बड़ी संख्या में मजदूरों ने पलायन किया और बड़ी संख्या में मजदूर सड़कों पर पैदल जाते हुए दिखाई दिए। हम उन मजदूरों के लिए अब व्यवस्थाएं कर रहे हैं।

सुभाष बराला ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान समाजिक संगठनों के साथ बीजेपी कार्यकर्तायों ने सरकार की व्यवस्थायों को सहयोग करने के लिए प्रयास किया। जिसमें लोगों को राशन और भोजन सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया जो सफल हुआ। वहीं महिला कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में फेस मास्क बनाकर उनके वितरण का काम किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों को आरोग्य सेतु एप्प डाउनलोड करवाने और लोगों को प्रधानमंत्री राहत फंड और हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड के साथ जोडऩे का काम किया गया। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फ्रंट फुट पर रहकर लड़ाई लड़ी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!