हेलीकॉप्टर में दुल्हनिया लाया दूल्हा, गुरुग्राम से 5 लाख में किया था बुक, देखने वालों की लगी भीड़

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2025 08:23 AM

the groom brought the bride in a helicopter

रोहतक के गांव सांघी निवासी एक शराब कारोबारी ने अपनी शादी में दुल्हन को लाने के लिए हवाई मार्ग को चुना, इसके लिए हैलीकॉप्टर की बुकिंग की है।

रोहतक (ब्यूरो) : रोहतक के गांव सांघी निवासी एक शराब कारोबारी ने अपनी शादी में दुल्हन को लाने के लिए हवाई मार्ग को चुना, इसके लिए हैलीकॉप्टर की बुकिंग की है। बताया जा रहा है कि नवीन की कई शराब के ठेकों में हिस्सेदारी है और वह खेतीबाड़ी का भी काम करता है। उसने अपनी दुल्हन को गांव सीसर खास से लाने के लिए गुरुग्राम से प्राइवेट हैलीकॉप्टर 5 लाख में बुक किया था।

हैलीकॉप्टर में दूल्हा-दुल्हन के अलावा 6 अन्य व्यक्ति सवार होकर गांव की अनाज मंडी में हैलीकॉप्टर उतरा। सीसर खास के ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में पहली बार किसी लड़की की हैलीकॉप्टर से विदाई हुई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!