दर्दनाक मौत: बस से उतरी युवती, अचानक चक्के में आ गया गला... ड्राइवर की लापरवाही से गई जान

Edited By Isha, Updated: 13 Apr, 2024 07:39 AM

the girl got down from the bus

हरियाणा के झज्जर के गांव दादरी तोए के पास स्थित रिलायंस कंपनी के सामने सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती की मौत हाे गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती रिलायंस कंपनी के सामने

झज्जरः हरियाणा के झज्जर के गांव दादरी तोए के पास स्थित रिलायंस कंपनी के सामने सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती की मौत हाे गई। हादसा उस समय हुआ जब युवती रिलायंस कंपनी के सामने प्राइवेट बस से उतर रही थी। अचानक ड्राइवर ने बस चला दी और वह बस से नीचे गिर गई। 

नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने युवती को मृत घोषित कर दिया ल जानकारी अनुसार मृतका की पहचान 23 वर्षीय करिश्मा पुत्री अविनेश निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है l वह अविवाहित थी। उसकी दो बहने और एक भाई है। पिता मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। करिश्मा 11 अप्रैल को गुरुग्राम जिले के फरुखनगर कस्बे में अपनी बहन के घर आई थी।

झज्जर की दुलीना चौकी से आए जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश की रहने वाली युवती की मौत हुई है। मृतका की बहन महिमा के बयान पर बस ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज किया गया है। करिश्मा के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों के हवाले किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है l

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!