भूत उतरवाने आई महिला को रेत में दबाया, मौत

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 06 Jun, 2018 11:02 AM

एक तरफ जहां देश दुनिया कंप्यूटर युग में दिनों-दिन तरक्की कर रहा है। वहीं मेवात जिले में लोग भी आज रूढ़िवादी परम्पराओं का हवाला देकर अंधविश्वास का चोला नहीं उतार पा रहे है। अनपढ़ता व ज्ञान की कमी होने.....

नूंह मेवात(ऐ के बघेल): एक तरफ जहां देश दुनिया कंप्यूटर युग में दिनों-दिन तरक्की कर रहा है। वहीं मेवात जिले में लोग भी आज रूढ़िवादी परम्पराओं का हवाला देकर अंधविश्वास का चोला नहीं उतार पा रहे है। अनपढ़ता व ज्ञान की कमी होने के कारण भूत प्रेतों पर विश्वास कर लोग मुल्ला मोलवियों का सहारा ले रहे है। 
PunjabKesari
मंगलवार को पुन्हाना उपमंडल के शाह चोखा गांव में एक महिला भूत उतरवाने के लिए एक महिला के पास आई। जो कई सालों से भूत भगाने का काम करती है और दावा भी करती है।  उसने पीड़ित महिला को इलाज के नाम पर तेज धूप में जमीन पर पड़े रेत में दबा दिया। तेज धूप में महिला की सांस रुकने व गर्मी से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजन उसे अपने गांव भुड़पुर ले गए। 
PunjabKesari
जब तक यह जानकारी पुलिस को दी गई। आरोपी महिला फरार हो गई। मौत के असली कारणों को पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!