इलाज के नाम पर महिला से छेड़छाड़, कमरे में ले गया डॉक्टर और फिर...

Edited By Harman, Updated: 20 Apr, 2026 03:44 PM

indecent behavior with a woman in the name of treatment

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिला से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए आई एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है।

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिला से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्टर के पास इलाज कराने के लिए आई एक महिला के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना अंबाला जिले के पंजोखरा थाना इलाके के एक गांव की है। पीड़िता ने बताया कि उसे साइटिका की शिकायत है और वह इलाज के लिए डॉ. मान  के पास गई थी। आरोप है कि उसे मालिश के बहाने एक कमरे में बुलाया। जब वह अंदर गई तो उसे कपड़े उतारने को कहा। महिला के मुताबिक,आरोपी ने मालिश करने के बहाने उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब वह विरोध में ऊंची-ऊंची चिल्लाने लगी, तो उसने उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह डॉक्टर से अपना पीछा छुड़ाकर बचकर भाग  निकली। पीड़ित महिला ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात कर रही है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!