हरिद्वार जाने के लिए परिवार ने नहीं दिए थे पैसे, युवक ने किया सुसाइड... ट्रेन के आगे कूदा

Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2024 12:54 PM

the family did not give money to go to haridwar the youth committed suicide

करनाल में आज मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक हरिद्वार घूमने जाना चाहता था। इसके लिए उसने परिवार से पैसे मांगे थे, लेकिन जब परिवार ने पैसे देने से

करनाल: करनाल में आज मंगलवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक हरिद्वार घूमने जाना चाहता था। इसके लिए उसने परिवार से पैसे मांगे थे, लेकिन जब परिवार ने पैसे देने से मना कर दिया तो उनकी आपस में कहासुनी हो गई। जिसके बाद वह रात को ही घर से बाहर निकल गया था। 

इसके बाद सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ मिला। मृतक की पहचान बसताड़ा गांव के रहने वाले रमनदीप सिंह (उम्र 20) के रूप में हुई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के मामा बलिंद्र सिंह ने बताया कि घर वालों ने सोमवार की रात को ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह मंगलवार को रेलवे लाइन पर जीआरपी को उसका शव मिला। इसके बाद रेलवे पुलिस ने मृतक के मोबाइल की जांच की और उन्हें परिवार को इस घटना की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि  रमनदीप घर का इकलौता बेटा था और वह मजदूरी करता था। उसके पिता नरेंद्र की 10 साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। घर में उसकी मां और दादा-दादी हैं। रमनदीप की एक छोटी बहन भी है, उसकी 1 साल पहले शादी हो चुकी है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!