Cyclone Fengal Alert: हरियाणा में दिखेगा चक्रवाती तूफान फेंगल का असर, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Nov, 2024 09:25 AM

the effect of cyclonic storm fengal will be seen in haryana

दक्षिण भारत में आए तूफान फेंगल का असर आज से उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। IMD ने फेंगल के कारण हरियाणा सहित अन्य उत्तरी राज्यों में घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता की संभावना जताई है।

हरियाणा डेस्क : दक्षिण भारत में आए तूफान फेंगल का असर आज से उत्तर भारत में भी देखने को मिलेगा। IMD ने फेंगल के कारण हरियाणा सहित अन्य उत्तरी राज्यों में घना कोहरा और खराब वायु गुणवत्ता की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आज से एक दिसंबर तक घने कोहरे से प्रभावित रहेंगे। इससे दैनिक गतिविधियों और दृश्यता में बाधा आ सकती है। इसे देखते हुए हरियाणा के 17 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। सिरसा का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। सोनीपत का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, महेंद्रगढ़, सिरसा, हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद शामिल हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!