नशे मेंं चूर एंडेवर गाड़ी चालक ने कुचला बाइक चालक, मौत (VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 15 Jun, 2019 01:09 PM

नई स्पलेंडर बाइक खरीदकर घर जा रहे कैथल के गांव कठवाड़ निवासी जगपाल उर्फ जग्गू को एंडेवर गाड़ी चालक ने गांव ग्योंग व कठवाड़ के रासते पर टक्कर मार दी। टक्कर  इतने

कैथल (सुखविंद्र सैनी):  नई स्पलेंडर बाइक खरीदकर घर जा रहे कैथल के गांव कठवाड़ निवासी जगपाल उर्फ जग्गू को एंडेवर गाड़ी चालक ने गांव ग्योंग व कठवाड़ के रासते पर टक्कर मार दी। टक्कर  इतने भयंकर एवं जोरदार थी कि बाइक चालक गाड़ी के शीशे पर जा लगा और गाड़ी के चारों एयरबैग खुल गए। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगपाल के रूप में हुई।

जगपाल ने शुक्रवार को ही नई सप्लैंडर बाइक खरीदी थी और वह खुशी-खुशी मिठाई लेकर घर जा रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गाड़ी में 3 लोग सवार थे और तीनों ही नशे में चूर थे। आरोपी गाड़ी चालक भागकर पड़ोसी गांव ग्योंग में छिप गया। पीछे-पीछे ग्रामीण भी पहुंच गए। यहां पर गांव ग्योंग के कुछ लोगों ने आरोपियों को बचाने का प्रयास किया तो गांव कठवाड़ के लोगोंं में तनाव पैदा हो गया। इसका फायदा उठाकर कार सवार मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सदर एस.एच.ओ. ने दोनोंं पक्षों को शांत किया।  इसके बाद गांव कठवाड़ के ग्रामीणोंं ने रोष स्वरूप गांव के अड्डा पर कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर रात्रि 8 बजे जाम लगा दिया। इस दौरान दोनोंं तरफ वाहनोंं की लंबी लाइन लग गई।
PunjabKesari
जाम की सूचना मिलते ही जिला रिवन्यू अधिकारी सुभाष बौध, डी.एस.पी. कुलवंत, डी.एस.पी. कृष्ण कुमार, डी.एस.पी. कुलभूषण, डी.एस.पी. विनोद शंकर, दोनोंं सी.आई.ए. टीम एवं ढांड एवं सदर एस.एच.ओ. भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जाम खुलवाने के लिए मनाने का प्रयास किया। अधिकारियोंं ने आश्वासन दिया कि आरोपियोंं को सुबह तक पकड़ लिया जाएगा। इस पर रात्रि करीब 12 बजे ग्रामीणोंं ने जाम खोल दिया और शनिवार सुबह पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।  बताया जा रहा है कि पुलिस ने सुबह आरोपियों को पकड़ लिया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!