पहले पत्नी का, फिर अपना काट डाला गला... गृह क्लेश के आगे दंपति ने तोड़ दिया दम

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 20 Jul, 2024 09:30 PM

the couple died due to domestic troubles

खोल पुलिस थाना के गांव बलवाड़ी में शनिवार की दोपहर को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गृह क्लेश में पति ने शेविंग ब्लेड से पत्नी का गला काट डिया, उसके बाद अपना गला काट लिया।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती): खोल पुलिस थाना के गांव बलवाड़ी में शनिवार की दोपहर को एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। गृह क्लेश में पति ने शेविंग ब्लेड से पत्नी का गला काट डिया, उसके बाद अपना गला काट लिया। दोनों की मौत हो गए। सूचना पाकर खोल पुलिस मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार गांव बलवाड़ी निवासी 30 वर्षीय सिकन्दर अपने परिवार के साथ रेवाड़ी रहता था। 4 महीने पहले ही वो अपने परिवार के साथ गांव में आकर रहने लगा। सिकंदर शराब पीकर पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा करता था। सुबह भी शराब पीकर पति पत्नी में झगड़ा हुआ। उस समय सतेंदर का पिता घर पर ही था। दोनों झगड़ा होने पर वो घर से बाहर आकर बैठ गया। दोपहर 3 बजे जब बच्चे स्कूल से आए तो मम्मी-पापा को कमरे के अंदर खून से लथपथ पाया। बच्चे रोते हुए बाहर आए और दादा को बताया। उसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना खोल थाना पुलिस को दी।

पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे खोल पुलिस थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया की सिकंदर शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था। सुबह भी पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। ऐसा लगता है कि पहले पति ने अपनी पत्नी मंजू का सेविंग ब्लेड से गला काटा और उसके बाद अपना गला काट लिया। दोनों की मौत हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच होगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!