किसानों को सबसे ज्यादा फायदा गठबंधन सरकार ने दिया, विपक्षी बरगला रहे हैं : मूलचंद शर्मा
Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 06 Mar, 2023 10:23 PM

परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा बजट को किसान व जनहित का हितैषी बताया।
चरखी दादरी(पुनीत): परिवहन व खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा बजट को किसान व जनहित का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा गठबंधन सरकार ने दिया है। वहीं विपक्षी जनता को बरगलाकर अपने स्वार्थ साधने की कोशिश में हैं। हरियाणा की जनता पर मनोहर सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया, सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है।
गौ सेवा आयोग का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ किया: मूलचंद शर्मा
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दादरी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बजट पर चर्चा की और उनके साथ फूलों की होली खेली। उनके साथ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र मांढी सहित कई नेता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के बजट से अब गरीब, मजदूर और किसानों के साथ साथ व्यापारियों को मिलेगा भरपूर लाभ। उन्होंने बताया कि गौ सेवा आयोग का बजट बढ़ाकर 400 करोड़ किया। पहले यह 40 करोड़ रुपए था। राज्य में हरियाणा गौ सेवा आयोग के साथ पंजीकृत 632 गौशालाएं, जिनमें लगभग 4.6 लाख बेसहारा पशु बेसहारा पशुओं को रखने वाली गौशालाओं को उचित रूप से वित्तीय सहायता दी जाएगी। ताकि गौशालाओं में गौमाता की देखभाल और सुरक्षा की जा सके।
पुरानी पेंशन योजना को जल्द शुरू की जाएगी: मूलचंद शर्मा
मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन पर कांग्रेस की तत्कालीन सरकार ने रोक लगाई थी। अब हरियाणा सरकार इसका समाधान करेगी। जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को लेकर समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गौ हत्या को रोकने के लिए हरियाणा सरकार ने कानून बनाया है। गौवंश की हत्या करने वालों को सजा मिलेगी। अवैध माइनिंग को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में सिर्फ 10 फीसदी ही माइनिंग चल रही हैं, अवैध माइनिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अप्रैल माह से हरियाणा में हैवी लेयर की नई सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
Related Story

'देश में आग लगाने के लिए पेट्रोल का कनस्तर लेकर घूम रहा विपक्ष'... जमकर बरसे अनिल विज

जंतर-मंतर आंदोलन पर CM नायब सैनी का राहुल गांधी और AAP पर हमला, बोले— "NEET पर चर्चा से भाग रहा...

विपक्ष हाथ में पेट्रोल का कनस्तर लेकर घूमता है, छोटी चिंगारी को भी आग बनाने की कोशिश करता है : अनिल...

"आस्था से खिलवाड़ बंद करे विपक्ष!" राम मंदिर मुद्दे पर गरमाई राजनीति, विज बोले— यह करोड़ों हिंदुओं...

HERC अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा पंचतत्व में विलीन,विद्युत क्षेत्र ने खोया दूरदर्शी नेतृत्व...अंतिम...

हिसार में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री अरविंद शर्मा सख्त, SE- XEN को लगाई जमकर फटकार, सस्पेंड...

बिजली उपभोक्ताओं के हितों के सच्चे संरक्षक थे नन्द लाल शर्मा, 2 अगस्त को पंचकूला में होगी...

हरियाणा के श्रद्धालुओं की आस्था को मिली संसद में आवाज़, राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने उठाई...

रेवाड़ी में 97 हजार से ज्यादा वोटरों ने नहीं जमा किए गणना प्रपत्र, 31 जुलाई को जारी होगी प्रारूप...

पेपर लीक मामले में कैथल में हुईं देश में सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां: दो केसों में 184 आरोपी दबोचे,...