बीजेपी नेता के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड दूसरे दिन भी जारी(VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 14 Feb, 2019 11:30 AM

गोहाना में बीजेपी नेता के भाई के ठिकानों पर पड़ी रेड दूसरे दिन भी जारी है, जहां विभाग के अधिकारी रिकार्ड खंगाल रहे हैं और कुछ रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया है.

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में बीजेपी नेता के भाई के ठिकानों पर पड़ी रेड दूसरे दिन भी जारी है, जहां विभाग के अधिकारी रिकार्ड खंगाल रहे हैं और कुछ रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया है. जानकारी के अनुसार गतदिवस इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी प्राइवेट गाड़ियों में पहुंचे थे। जिनकी गाड़ियों पर शादियों के स्टीकर लगे थे और वे बाराती बनकर वहां पहुंचे और काट मंडी में बीजेपी नेता के 6 ठिकानों पर रेडमारी की। रेड के दौरान इन्कम टेक्स विभाग के अधिकारी के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद था। विभाग के अधिकारी कल से सभी ठिकानों पर रिकार्ड खंगालने में लगे हुए हैं।

बता दें जिनके ठिकानों पर रेड पड़ी है वे गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी है, जिनके पति राजू विरमानी हैं और उनके भाई गुलशन विरमानी है जो निगरानी कमेटी के बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष है। इसका बरोदा रोड पर एक लकड़ी का आरा है और काट मंडी में गुलशन के भाईयो की तीन लोहे व पत्थर के शोरूम है इसके इलावा एक और ठिकाने पर भी रेड बताई जा रही है सभी ठिकानों पर एक साथ अधिकारियों ने पहुच कर रेड की है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!