भाजपा ने धर्म और सम्प्रदाय की राजनीति शुरू कर लोगों को लड़ाने का कार्य किया : चौ. बीरेंद्र सिंह

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 30 Dec, 2025 03:35 PM

the bjp has started the politics of religion and sectarianism and is working to

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सद्भाव यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में भाईचारा

पलवल (दिनेश कुमार) : पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सद्भाव यात्रा हरियाणा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चल रही है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रदेश में भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना है। सद्भाव यात्रा को लेकर चौधरी बीरेंद्र सिंह ने मंगलवार को पलवल स्थित जाट धर्मशाला में कांग्रेस पार्टी एवं किसान संगठन के प्रतिनिधियों की ली। बैठक में पलवल जिला में सद्भाव यात्रा की रूपरेखा बनाई गई और यात्रा के सफल आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। 

हालांकि इस दौरान भूपेंद्र हुड्डा खेमे के बड़े नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री करन दलाल एवं पृथला विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया नदारद रहे। जब उनसे इस बावत सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं और हुड्डा आपस में रिश्तेदार हैं, पूर्व मंत्री करन दलाल और हुड्डा आपस में रिश्तेदार हैं हम आपस में सहमति बना लेंगे।  

विपक्ष पर वार करते हुए चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। भाजपा ने देश की सेना को कमजोर करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार ने अग्निवीर योजना से देश के युवाओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। जो देश हित में नहीं है। हरियाणा प्रांत में भाजपा का कोई हथियार काम नहीं आया तो उन्होंने धर्म और सम्प्रदाय की राजनीति शुरू कर लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य किया।

भाजपा ने हरियाणा प्रदेश के सामाजिक ढांचे को तोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सामाजिक ताने बाने को दोबारा से बनाने के लिए राहुल गांधी के मार्गदर्शन से पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह सद्भाव पदयात्रा निकाल रहे है। वहीं जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है और पलवल जिले में यात्रा का सफल आयोजन होगा। 

PunjabKesari

बता दें कि सद्भाव यात्रा 4 जनवरी को पलवल जिला की सीमा में प्रवेश करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 4 व 5 जनवरी को होडल में और 6 व 7 जनवरी को हथीन में तथा 8 व 9 जनवरी पलवल में पदयात्रा होगी। यह पदयात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के गांवों से निकलेगी और लोगों से जनसंपर्क करेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!