मोर का शिकार करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने आरोपी ने किया हैरानीजनक खुलासा

Edited By Isha, Updated: 30 Jan, 2025 03:39 PM

the accused who hunted a peacock was arrested

सदर थाना क्षेत्र के गांव निरथान में राष्ट्रीय पक्षी मोर का गोली मारकर शिकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी विजय उर्फ सोनू भठगांव मालायण का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस

सोनीपत(सन्नी मलिक): सदर थाना क्षेत्र के गांव निरथान में राष्ट्रीय पक्षी मोर का गोली मारकर शिकार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी विजय उर्फ सोनू भठगांव मालायण का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने आरोपी ने खुलासा किया है कि मोर का शिकार सिर्फ खाने के लिए करते थे।


मिली जानकारी के अनुसार बीती एक दिसंबर 2024 को गांव निरथान के निवासी राजेश ने बताया कि वह हाल में गांव का सरपंच है। रात करीब तीन बजे उसके पास फोन आया कि कुछ लड़के गांव के स्कूल में पक्षियों का शिकार कर रहे है। वह सूचना के बाद मौके पर पहुंचा। जहां स्कूल के अंदर तीन-चार लड़के बरगद के पेड़ पर बैटरी से लाइट मार रहे थे। उसी दौरान दो गोलियां चलने की आवाज आई। जिसके बाद पेड़ से मोर नीचे गिर गया। पक्षियों का शिकार कर रहे लड़कों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें से दो-तीन लड़के पेड़ से गिरे मोर को उठाकर फरार हो गए।


मोर का शिकार करने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गया था। मामले में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी गांव भठगांव के रहने वाले श्रीओम और हरपाल सगे भाई और प्रदीप सिकंदर को पहले गिरफ्तार किया था वहीं एक अन्य आरोपी विजय उर्फ सोनू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है आरोपी ने बताया है कि मोर का शिकार ये सिर्फ खाने के लिए करते थे।

 
मामले में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मोर का शिकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।आरोपी विजय उर्फ सोनू भठगांव को गिरफ्तार किया है।
भठगांव के रहने वाले श्रीओम और हरपाल सगे भाई और प्रदीप सिकंदर को पहले गिरफ्तार किया था।आरोपी ने खुलासा किया है कि ये सभी मोर को खाने के लिए शिकार करते थे।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!