श्री गुरु तेग बहादुर जी के आदर्श नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं: मुख्यमंत्री नायब सैनी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 03 Nov, 2025 05:06 PM

tegh bahadur s ideals inspire the new generation chief minister saini

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

चंडीगढ़ (सुमित चावला) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, साहस और बलिदान से प्रेरणा लेकर नई पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। मुख्यमंत्री आज हरियाणा सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित निबंध लेखन और “सुनो कहानी श्री गुरु तेग बहादुर जी की” प्रतियोगिता का शुभारंभ कर रहे थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन सत्य, साहस और मानवता की सर्वोच्च मिसाल है। उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवीय मूल्यों की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जो युगों-युगों तक प्रेरणादायक रहेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, विनीत गर्ग, जनसंपर्क महानिदेशक के.एम. पांडुरंग, वर्षा खांगवाल और ओएसडी प्रभलीन सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेशभर के विद्यालय इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चार विद्यार्थियों ने ‘साखी वाचन’ के माध्यम से गुरुजी के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाएं साझा कीं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस प्रतियोगिता में साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थी भाग ले रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी अपने गुरुओं के आदर्शों से जुड़ रही है। उन्होंने कहा कि तकनीकी युग के युवा सोशल मीडिया का उपयोग मानवता, करुणा और भाईचारे के संदेश को फैलाने में करें, यही श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!