कांग्रेस में गुटबाजी न होती तो लोकसभा की सभी सीटें जीतते : तंवर

Edited By Shivam, Updated: 16 Sep, 2019 12:16 PM

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.अशोक तंवर ने कहा कि वह किसी गुट में नहीं बंटे,उनका गुट कांग्रेस है,बाकी के लोग गुट में बंटे हुए हैं। अगर उन लोगों ने लोकसभा चुनाव दौरान...

करनाल (पांडेय): कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा.अशोक तंवर ने कहा कि वह किसी गुट में नहीं बंटे,उनका गुट कांग्रेस है,बाकी के लोग गुट में बंटे हुए हैं। अगर उन लोगों ने लोकसभा चुनाव दौरान उनका साथ दिया होता तो वह राज्य की सभी सीटें कांग्रेस को जीत कर देते,लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

वहीं विधानसभा चुनाव लडऩे के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे और न ही उन लोगों को चुनाव लडऩा चाहिए,जो लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 

तंवर रविवार को करनाल में रविदास समाज के धरना प्रदर्शन को समर्थन देने आए थे। उनके कार्यकाल दौरान संगठन न होने के प्रश्र पर उन्होंने कहा कि मेरे समय में सिर्फ जिला और ब्लाक स्तर पर ही संगठन नहीं था,बाकी का संगठन कार्य कर रहा था,जो संगठन नहीं बन पाया, उसका कारण भी गुटबाजी ही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!