तेज रफ्तार वाहन ने बीएसएफ के जवान को कुचला, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 13 May, 2026 09:43 PM

speedy vehicle ran over bsf personal at sohna road

भोंडसी एरिया के 95 बटालियन बीएसएफ कैंपस के सामने तेज रफ्तार वाहन ने बीएसएफ के जवान को कुचल दिया। हादसे में जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): भोंडसी एरिया के 95 बटालियन बीएसएफ कैंपस के सामने तेज रफ्तार वाहन ने बीएसएफ के जवान को कुचल दिया। हादसे में जवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार, दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सिपाही रविंदर 31 बटालियन बीएसएफ में तैनात थे। रविंदर 28 दिन की छुट्टी पूरी कर ड्यूटी पर लौटे थे। उन्हें दिल्ली से श्रीनगर जाने के लिए एयर कूरियर सेवा लेनी थी। जिसके लिए उन्होंने 11 मई को 95 बटालियन के ट्रांजिट कैंप में रिपोर्ट किया था। 12 मई की रात करीब 10.40 बजे वे कैंपस के गेट नंबर-1 से 200 मीटर दूर सडक़ पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। सिर और सीने में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही हालत नाजुक हो गई।

 

हादसे की सूचना एक नागरिक ने गेट पर तैनात संतरी को दी। तुरंत बटालियन की क्विक रिएक्शन टीम, एडजुटेंट और मेडिकल स्टाफ एंबुलेंस लेकर पहुंचे। भोंडसी थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। जवान को तुरंत सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल रिपोर्ट में सिर और सीने पर घातक चोटें बताई गई हैं। मामले में 95 बटालियन के कमांडेंट कार्यालय की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!