Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Aug, 2026 05:04 PM

सोनीपत के कमासपुर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में
सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के कमासपुर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला है। मृतक महिला की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। मोनिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी को मारकर फंदे से लटकाया गया है। फिलहाल बहालगढ़ थाना पुलिस ने पति,सास और सुसर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोनिका की शादी 2012 में सोनीपत के गांव कमासपुर निवासी धर्मेंद्र नाम के शख्स से हुई थी। शादी के बाद मोनिका के 2 लड़के हैं। धर्मेंद्र एक निजी कंपनी में काम करता है। परिजनों का आरोप है कि पहले भी कई बार मोनिका और धर्मेंद्र के बीच झगड़ा हो चुका था, जिसके बाद आपसी समझौते से परिवार वापस चला गया था।
परिजनों ने बताया कि बीती देर रात मोनिका का फोन आया था, जिसमें वह जान से मारने की बात कह रही थी। इसके बाद एक पुलिस कर्मचारी का फोन आया, जिसने घटना की जानकारी दी। मोनिका के पिता का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है और उसी के बाद फांसी के फंदे से लटकाया गया है बेटियों ने बार-बार फोन पर बता रही थी कि उसे जान से मारने का प्रयास किया जा रहा है और इसीलिए उसे मार कर लटकाया गया है।
परिजनों की शिकायत के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत पति धर्मेंद्र, सास कैलाश और ससुर राजेंद्र पर मामला दर्ज कर लिया है। बहालगढ़ थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)