कांग्रेस अधिवेशन पर अरविंद शर्मा ने ली चुटकी, बोले- नई-नई खोज कर रही हैं, ताकि BJP को हरा सके

Edited By Deepak Kumar, Updated: 10 Apr, 2025 05:24 PM

sonipat news arvind sharma took dig at congress convention

सोनीपत के गांव महलाना में आज यानी गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का ग्रामीणों को निमंत्रण दिया। अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन हरियाणा में ऐतिहासिक होगा। इसी दौरान कांग्रेस अधिवेशन पर...

सोनीपत (सन्नी मलिक): सोनीपत के गांव महलाना में आज यानी गुरुवार को कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का ग्रामीणों को निमंत्रण दिया। अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन हरियाणा में ऐतिहासिक होगा। 

कांग्रेस अधिवेशन पर साधा निशाना

इसी दौरान कांग्रेस अधिवेशन पर अरविंद शर्मा ने चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस को कहीं पर भी जमीन नजर नहीं आ रही हैं। अब नई-नई खोज कर रही हैं, ताकि भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर सके। बढ़ रही महंगाई और क्राइम पर भी बोले कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि जिन चीजों की डिमांड बढ़ रही उन्हीं के भाव बढ़ रहे है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दोनों ही जगह पर सरकार का पूरी तरह नियंत्रण है। वहीं, क्राइम पर अरविंद शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश बहुत बड़ा है। लेकिन कोई भी क्राइम होता हैं तो जल्द से जल्द प्रशासन कार्रवाई कर रहा हैं और कानूनी तौर पर अपराधियों को भी सख्त सजा मिल रही हैं। वहीं, पीजीटी टीचरों पर भी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री किसी को भी बेरोजगार नहीं होने देंगे।

प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐतिहासिक होगाः अरविंद शर्मा

 ग्रामीणों को प्रधानमंत्री के आगमन के निमंत्रण के बाद कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐतिहासिक होगा, जिसके लिए ग्रामीणों में मौजूद शाह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कांग्रेस अधिवेशन पर भी जाम का निशान साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी को कहीं पर भी कोई जमीन नजर नहीं आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी बीजेपी है। अब कांग्रेस पार्टी नई-नई खोज कर रही है, ताकि बीजेपी पार्टी का मुकाबला किया जा सके। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!