सोनीपतः कांग्रेस के दो और पार्षद भाजपा में शामिल, अल्पमत में आए सीनियर और डिप्टी मेयर

Edited By Deepak Kumar, Updated: 19 May, 2025 12:47 PM

sonipat congress councillors joined bjp senior and deputy mayor in minority

सोनीपत में नगर निगम में कांग्रेस कमजोर हो रही है। दरअसल, कांग्रेस के वार्ड 2 पार्षद सुरेंद्र नय्यर और वार्ड 17 पार्षद नवीन तंवर भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले उपचुनाव में कांग्रेस की वार्ड 6 पार्षद रेनू सैनी भाजपा में शामिल हुई थी।

डेस्कः सोनीपत में नगर निगम में कांग्रेस कमजोर हो रही है। दरअसल, कांग्रेस के वार्ड 2 पार्षद सुरेंद्र नय्यर और वार्ड 17 पार्षद नवीन तंवर भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले उपचुनाव में कांग्रेस की वार्ड 6 पार्षद रेनू सैनी भाजपा में शामिल हुई थी। 

सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर अल्पमत में आए

अनाज मंडी में हुए गुरु गोरखनाथ जयंती कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा का पटका पहना। इसके साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर अल्पमत में आ गए हैं। फरवरी 2023 में इन्होंने 11-11 वोट लेकर जीत हासिल की थी। दोनों कांग्रेस समर्थित हैं। 

वहीं, कांग्रेस नेता सुरेश जोगी भी भाजपा में शामिल हुए हैं। तीन दिन पहले ही सांसद दीपेंद्र हुड्डा इनके पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इनके भाजपा में जाने की चर्चा के चलते ही सांसद इन्हें मनाने पहुंचे थे। कांग्रेस के दोनों पार्षदों और सुरेश जोगी के अलावा कई कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। नगर निगम के दिसंबर के बाद पूर्ण चुनाव संभावित हैं। 

कांग्रेस में संगठन तक नहीं बन रहाः पार्षद 

पार्षद सुरेंद्र नय्यर ने कहा कि कांग्रेस में संगठन तक नहीं बन रहा। 25 साल से थे। बता दें कि दिसंबर 2020 में कांग्रेसी के मेयर और 9 पार्षद बने थे, अब 6 बचे हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!