कलयुगी बेटे ने वृद्ध चाचा व पिता लाठी डंडों से की पिटाई, जमीनी विवाद के चलते हुआ था झगड़ा

Edited By Isha, Updated: 21 Oct, 2020 12:20 PM

son beat up the old uncle and father

जमीनी विवाद के चलते कलयुगी बेटे और उसकी पत्नी ने अपने ही 78 साल के चाचा और पिता की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई में घायलों का खून तक बह निकला लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं हुआ। मामला खंड के गांव भौड़ाकलां का है।

पटौदी: जमीनी विवाद के चलते कलयुगी बेटे और उसकी पत्नी ने अपने ही 78 साल के चाचा और पिता की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। पिटाई में घायलों का खून तक बह निकला लेकिन उन्हें इस बात का कोई मलाल नहीं हुआ। मामला खंड के गांव भौड़ाकलां का है। 
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चाचा को चोट के चलते गुडग़ांव रैफर कर दिया गया।

पुलिस में दिए अपने बयान में पीड़ित रामानंद ने कहा है कि वह अपने भाई धर्मपाल के साथ बीते रविवार को खेत में बैठा था। इस दौरान धर्मपाल को बेटा रामेहर वहां नौकर और पत्नी के साथ पहुंचा। इस दौरान इन लोगों ने उसके साथ व अपने पिता धर्मपाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसे नीचे गिरा दिया गया तथा उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद वह सोमवार को फिर अपनी पत्नी सुनीता, बेटे मोहित व साले सुरेंद्र व नौकर के साथ सरिए और डंडे लेकर उनके पास पहुंचा। बताया जा रहा है कि इस समय भी धर्मपाल उनके साथ ही था।

इन लोगों ने आते के साथ ही इन्हें फिर से पीटना शुरू कर दिया। लाठी डंडों के तेज वार के कारण उनके हाथों से खून की धार बह निकली तथा कमर पर पिटाई के निशान साफ झलक रहे थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!