Edited By Harman, Updated: 04 Sep, 2026 10:19 AM

हरियाणा के जींद से रोंगटें खड़े करने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना ने पूरा इलाका दहला दिया।
जींद : हरियाणा के जींद से रोंगटें खड़े करने वाली वारदात की खबर सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी मां को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस घटना ने पूरा इलाका दहला दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना लखमीरवाला पाथरी गांव की है। आरोपी बेटे बसाऊ ने बुधवार रात अपनी मां रोशनी देवी पर तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बेटे ने घरेलू विवाद और नशे के चलते वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बेटे की मां के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहीं आक्रोश में आकर बेटे ने मां को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब लोगों ने सुबह खून से लथपथ शव घर में पड़ा हुआ देखा।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से छानबीन कर रही है।