Haryana CET के लिए 1 मिनट में मिल रहे इतने आवेदन, HSSC के चेयरमैन ने पेश किए आंकड़े
Edited By Manisha rana, Updated: 12 Jun, 2025 03:22 PM

हरियाणा CET 2025 के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। इसी बीच HSSC ने CET आवेदन के आंकड़ों को लेकर खुलासा किया है।
हरियाणा डेस्क: हरियाणा CET 2025 के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन है। इसी बीच HSSC ने CET आवेदन के आंकड़ों को लेकर खुलासा किया है। CET 2025 के लिए प्रत्येक मिनट में 78 से अधिक आवेदन हो रहे हैं। इसके अलावा 10 और 11 जून के भी आंकड़े दिखाए गए हैं।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया ने जारी किए आंकड़े
आयोग आप सभी के सामने कुछ आंकड़े रखना चाहता है, जिससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि CET रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम में कितनी सत्यता है।
1. 10 जून को आयोग को 108013 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुआ।
2. 11 जून को कुल 162472 आवेदन प्राप्त हुए।
3. 12 जून को रात 12.00-12.01 (यानी 1 मिनट) में 78 आवेदन प्राप्त हुए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)