Sirsa: डेरा सच्चा सौदा के पास रहने वाले लोगों ने इस विभाग पर लगाए आरोप, अनिल विज से लगाई न्याय की गुहार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 06 Jun, 2025 03:10 PM

sirsa people living near dera sacha sauda accused this department

सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के नजदीक सुखसागर कॉलोनी वासियों ने एक विभाग के अधिकारियों पर ज़्यादती करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आबाद एरिया में निगम अपने टॉवर खड़े करने पर आमादा है।

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के नजदीक सुखसागर कॉलोनी वासियों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर ज़्यादती करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आबाद एरिया में निगम अपने टॉवर खड़े करने पर आमादा है। कॉलोनीवासियों के एतराज करने के बावजूद निगम की टीम द्वारा उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है। क्षेत्र के लोग निगम अधिकारियों के समक्ष कई दफा फरियाद कर चुके हैं लेकिन कॉलोनी वासियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

रोष जता रहे वकील चंद, छिंदर कौर, शीला, बंसी राम ने कहा कि बिजली निगम आगे-पीछे खाली पड़ी भूमि पर टॉवर लगाने की बजाए इसे आबाद एरिया में लगाना चाहता है, जोकि नियमों के विरूद्ध है। कॉलोनी के लोगों ने आज एक बार फिर निगम अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया। लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अधिकारी उन्हें जान बूझकर परेशान कर रहे हैं। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है और सुनने वाला कोई नहीं। इस कॉलोनी में ज्यादातार डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी रहते हैं।

PunjabKesari

अनिल विज से लगाई न्याय की गुहार

क्षेत्र के लोगों ने कहा कि हम सब मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहे हैं। पाई पाई इकठ्ठा कर छोटा सा आशियाना बनाया है, पर निगम अधिकारियों को यह बर्दाश्त नहीं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के आगे व पीछे काफी गैर आबाद एरिया पड़ा है। निगम वहां टॉवर लगा सकता है, जिस पर हमें कोई एतराज नहीं। मगर आबाद एरिया में टॉवर लगाना निगम अधिकारियों की मनमानी कार्यवाही है। लोगों ने कहा कि पहले ही गली में अनेक बिजली पोल लगे हुए हैं। ऊपर से हाइटेंशन टॉवर लगने से हालात और विकट हो जाएंगे। ग्रामीणों ने बिजली मंत्री अनिल विज से निगम अधिकारियों की ज्यादती के खिलाफ न्याय की गुहार लगाई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!